शौक बड़ी चीज है! चोरी के पैसों से उड़ा रहे थे मौज, मनाली घूमकर लौटे तो पुलिस ने दबोचा

कोरबा। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीएसईबी और मानिकपुर पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने दो नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार किया। तीनों चोरी की रकम से दिल्ली और मनाली घूमने गए थे। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के मानसनगर और टीपी नगर में चार मकान और दुकानों, जबकि मानिकपुर क्षेत्र में एक दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं हुई थीं।

इन मामलों में नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी किया गया था। सभी मामलों में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुड़ापार मानिकपुर निवासी राजूदास मानिकपुरी 19 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसके साथ शामिल दो नाबालिग की भी पहचान हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मानसनगर, टीपी नगर और कुआंभट्ठा क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल किया गया लोहे का राड, बाइक क्रमांक सीजी 12 बीई 8715 और नगद राशि जब्त की गई है।

मुख्य आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि नाबालिग के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!