
करियर डेस्क। बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ टेक कंपनियों में काम करने के लिए युवाओं का रुझान और नौकरी के अवसर तेजी बढ़ रहे हैं। ऐसे में टेक कंपनियों में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सीईओ की सलाह बड़े ही काम आ सकती है। दरअसल हाल ही में उन्होंने टेक कंपनियों में काम करने के लिए जरूरी स्किल्स के बारे में बताया है।
जो युवा इस सेक्टर में अपना एक शानदार भविष्य बनाना चाहते हैं, वे यहां बताई गई टिप्स को अपनाकर टेक कंपनियों में अपनी जगह बना सकते हैं। यहां बताई गई जरूरी स्किल्स न केवल आपको बड़ी कंपनियों में नौकरी करने का अवसर देगी, बल्कि इन स्किल्स को अपनाकर आप उच्च पेशेवर वाली नौकरी में भी अपनी जगह बना सकते हैं।
डैन रोजर्स का परिचय
डैन रोजर्स असाना के नए CEO हैं। डैन रोजर्स एक सीईओ बनने से पहले माइक्रोसोफ्ट, डेल, अमेजन, वेब सर्विसेज, सेल्सफोर्स और सर्विसनाउ सहित कई उच्च कंपनियों में काम कर चुके हैं। रोजर्स का मानना हैं कि पिछली पीढ़ी के मुकाबले जेन जी के लिए सिलिकॉन वैली में नौकरी पाना ज्यादा आसान है।
टेक कंपनियों में नौकरी करने के लिए जरूरी टिप्स
अगर आप बड़ी टेक कंपनियों में काम करना चाहते हैं, तो डिग्री के साथ-साथ कौशल भी विकसीत करें। अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट, तकनीकी कौशल और व्यावहारिक अनुभव को सीखना जरूरी है। इसके साथ ही करियर की शुरुआत छोटी-छोटी भूमिका से करें और सीधे बड़ी कंपनियों में नौकरी करने के बजाय अलग-अलग भूमिकाओं के तौर पर काम करके बड़ी टेक कंपनियों में अपनी जगह बनाएं।
अनुभवी पेशेवरों की मांग
बड़ी कंपनियों में नौकरी करने के लिए तकनीकी कौशल को सीखना जरूरी है। इसके साथ ही बड़ी टेक कंपनियां आज के दौर में ऐसे लोगों को ज्याद प्राथमिकता देती है, जो पहले से ही किसी छोटी या मध्यम कंपनियों में काम करके आते हैं।
रिज्यूमे ऐसा जिसे AI भी खारिज कर पाए
भले ही आपको छोटी कंपनियों में काम करना पड़े। लेकिन आपके रिज्यूमे में दर्ज आपके कौशल और अनुभव ऐसे होने चाहिए जिसे AI भी खारिज न कर सके। हालांकि छोटी कंपनियों से बड़ी कंपनियों में जाने के लिए आपको अधिक समय लग सकता है। लेकिन आपको एक दिन सफलता जरूर मिलेगी और आप एक दिन बड़ी टेक कंपनियों में जरूर काम करेंगे। लेकिन याद रहे करियर की शुरुआत छोटी कंपनियों से ही करें और अलग-अलग भूमिकाओं पर काम करें।
धीरे-धीरे कौशल विकसित करें
किसी भी नए कौशल को सीखने में समय लगता है। लेकिन अगर आप छोटी उम्र से ही धीरे-धीरे कौशल विकसित करते हैं, तो अच्छा वेतन और पद आपको अपने आप मिल जाएंगे। आप जितना ज्यादा नया सीखेंगे आपके लिए उतनी ही अच्छी नौकरी पाने के अवसर भी बढ़ेंगे। इसलिए हर दिन कुछ नया सीखते रहें।
