खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज भी कांग्रेस-भाजपा के बड़े नेताओं का जमावड़ा

उपचुनाव जीतने की जद्दोजहद

राजनांदगांव। जिले की उत्तर दिशा में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिये कांग्रेस भाजपा के बड़े-बड़े नेता प्रायः रोज दौरा कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि वहां 12 अपै्रल को मतदान होगा और मतगणना 16 अपै्रल को होगी। इससे पहले दसों उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं। खासतौर से राज्य की सत्तासीन कांग्रेस और कंेद्र की सत्तासीन भाजपा इन दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के कई-कई बड़े नेता खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के खैरागढ़, छुईखदान, गंडई आदि तहसील क्षेत्रों में अपने-अपने उम्मीदवारों को अपनी-अपनी पार्टी को जिताने के लिये मतदाताओं को रिझाने की कोशिश अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं।
जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, केदार कश्यप ये सब खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। ननकी राम कंवर खैरागढ़ विस क्षेत्र के साल्हेवारा में हैं। कवासी लखमा आबकारी मंत्री गंडई में हैं। छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार भी खैरागढ़ के लिये निकले हैं। प्रदेश के गृहमंत्री आज इधर से बालोद जिले की ओर निकले हैं।

 

error: Content is protected !!