CM ने सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ, बोले-हर साल होगा आयोजन, बजट में किया प्रावधान

अंबिकापुर। CM साय ने सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा, 21 से 23 मार्च तक आयोजित हो रहे इस ओलंपिक में संभाग भर के हमारे प्रतिभाशाली युवा अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करते हैं, ​बल्कि युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास को और सुदृढ़ करते हैं। आयोजन में देश की गौरव गीता फोगाट की उपस्थिति निश्चय ही खेल प्रतिभाओं को प्रेरणा देगी। हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का युवा खेलों से जुड़े, अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़े और अपने सपनों को ऊँची उड़ान दे। यही संकल्प और युवाओं की ऊर्जा ही नए छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नवरात्रि की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं. दो साल से बस्तर में ओलंपिक हो रहा था. सरगुजा में नहीं होने से लोग उदासीन थे. सभी मंत्री विधायकों के निर्णय लेकर सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ किया गया. पहले बार बस्तर में एक लाख 65 हजार खिलाड़ियों का पंजीयन हुआ था. बस्तर ओलंपिक में लगभग 700 नक्सली नक्सलवाद को छोड़ कर शामिल हुए थे. मुख्यधारा से जुड़े नक्सलियों और बस्तर वासियों को जोड़ने बस्तर ओलंपिक की शुरुआत की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!