युद्ध के बाद 3.75 लाख भारतीय लौटे, सरकार सतर्क, भारत हमेशा शांती के पक्ष में – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर लोकसभा में संबोधित कर रहे हैं. पिछले 24 दिनों से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन बेहद अहम है. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा मैं इस सदन में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत पर असर पर बात रखने के लिए आया हूं. इस समय वहां हालात चिंताजनक हैं. इस युद्ध के संकट के बीच अब तक 3.75 लाख भारतीय देश वापस लौट चुके हैं. इसके साथ ही वहां मौजूद हर भारतीय की मदद की जा रही है.

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जय शंकर जी ने अब तक सदन को जरूरी जानकारी दी है. पिछले 3 हफ्ते से ज्यादा के समय से संकट का समय चल रहा है. इसका लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है. पूरी दुनिया इसके जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि खाड़ी देशों में 1 करोड़ भारतीय काम करते हैं. इसके साथ उस क्षेत्र में जो शिप चला करते हैं. वहां भारतीय क्रू मेंबर्स की संख्या भी ज्यादा है. यही वजह है कि हमारी चिंता ज्यादा है. इस युद्ध के बीच यह बहुत जरूरी है कि भारत की संसद से एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए.

पूरी काशिश है कि तेल और गैस का संकट न हो- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश में बउ़ी मात्रा में कच्चा तेल, फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजें होर्मुज से ही आती हैं. इस जंग के कारण यहां से जहाजों का आना जाना प्रभावित हुआ है. हालांकि इसके बाद भी हमारी कोशिश है कि होर्मुज के कारण देश में तेल-गैस का संकट पैदा न हो.

3 लाख 75 हजार भारतीय लौटे वापस- मोदी

लोकसभा में पीएम ने कहा कि भारत में और बाकी देशों में युद्ध के बाद 24X7 हेल्पलाइन जारी की है. इनके जरिए जरूरी जानकारी दी जा रही है और एडवाइजरी भी जारी हो रही है. संकट के बीच हमारी पहली प्राथमिकता अपने लोगगों की सुरक्षा रही है. संकट के बीच भी 3 लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित देश लौट चुके हैं.

भारतीय की हर संभव मदद जारी- पीएम

पीएम ने बताया कि जिस दिन से यह युद्ध शुरू हुआ है, उसी समय से युद्ध प्रभावित देशों में हर भारतीय को जरूरी मदद भी उपलब्ध कराई जा रही है. इसको लेकर मैंने खुद 2 बार फोन पर बात की है. इसके साथ ही सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जंग के कारण कुछ लोगों की मौत भी हुई है. साथ ही कुछ लोग घायल हुए हैं. उनका इस समय इलाज जारी है. हम उनके परिवारों से लगातार बात कर रहे हैं. उन तक भी मदद पहुंचाई जा रही है. वहां रहने वाले भारतीयों को हमारे मिशन जरूरी मदद पहुंचा रहे हैं.

खबर अपडेट हो रही है ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!