सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर 1.33 करोड़ की धोखाधड़ी, ठगों ने वकील को लगाया चूना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर वकील से 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर चौबे काॅलोनी निवासी वकील विनित तिवारी ने मामले की रिपोर्ट लिखाई है। उन्होंने बताया है कि उनके कनिष्ट अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि उसके पहचान का एक मित्र भावेश जैन उसका साथी ऋतुप्रण वैष्णव और कर्ण लायजनिंग का काम करते हैं। तीनों व्यक्ति ने उनसे सोलर पैनल लगाने के नाम पर 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार की ठगी की है।

पीड़ित के मुताबिक, पैसा वापस मांगने पर ऋतुप्रण वैष्णव, संतोष कर्ण, भावेश जैन ने 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव एवं अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!