9वीं की छात्राओं को साइकिल, 10वीं के बच्चों को लैपटॉप, फ्री सिलेंडर-बिजली समेत…. दिल्ली बजट-2026 में सीएम रेखा गुप्ता ने खोला मुफ्त वाली स्कीमों का पिटारा

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने दिल्ली बजट-2026 पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री ने 24 मार्च को अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश किया। बजट में 9वीं की छात्राओं को साइकिल, 10वीं के बच्चों को लैपटॉप समेत कई मुफ्त वाली स्कीमों का पिटारा सीएम रेखा गुप्ता ने खोला। ‘ग्रीन लेंस’ पर केंद्रित दिल्ली सरकार ने अपने ऐतिहासिक बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा तक के लिए कई बड़े ऐलान किए गए। रेखा गुप्ता ने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने के साथ ही एमसीडी और जल बोर्ड के लिए भी भारी फंड का ऐलान किया है। साथ ही यमुना को साफ करने का भी एजेंडा पेश किया।

1,03,700 करोड़ वाले बजट में रेखा गुप्ता ने पहली बार एमसीडी को 11,666 करोड़ और दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। रेखा गुप्ता ने सदन को बताया कि दिल्ली प्रति व्यक्ति आय के मामले में पूरे देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पिछले साल हमने 1 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया था।

दिल्ली सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में तकनीक और सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बड़े ऐलान किए हैं। सरकारी स्कूलों की नौवीं कक्षा की हर छात्रा को उपहार के रूप में साइकिल दी जाएगी, जबकि दसवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके अलावा 8,777 क्सालों में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे, जिसके लिए स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट के तहत 150 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। ये कदम छात्रों के स्किल और स्ट्रेंथ को बढ़ाने के प्रधानमंत्री के ‘4-एस’ विजन (स्पीड, स्किल, स्ट्रेंथ, स्केल) के अनुरूप है।

 महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मिलेंगे ई-ऑटो परमिट

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला ऑटो ड्राइवर को दिक्कत होती थी क्योंकि परमिट उनके नाम का नहीं होता था। किराए पर ऑटो चलाती हैं। 1 हजार महिलाओं को ई ऑटो परमिट दिए जाएंगे. 100 ट्रांसजेंडर को भी इसका लाभ मिलेगा। बजट में ऐलान किया गया है कि दिल्ली में महिला हाट खोले जाएंगे। सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से 10 करोड़ का आवंटन होगा। हाट का नाम ‘रानी हाट’ होगा। सड़कों की सुरक्षा के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कैमरे तो बहुत लगे लेकिन चलते नहीं हैं। मेंटेनेंस नहीं है. अब 50 हजार नए कैमरा लगाए जाएंगे, जिसके लए 225 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

महिलाओं को मुफ्त बस सफर के लिए 450 करोड़ रुपये

रेखा गुप्ता ने कहा कि मुफ्त सिलेंडर के लिए 260 करोड़ का फंड रखा गया है। दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त बस सफर के लिए 450 करोड़ रुपये रखे हैं, लेकिन इसमें भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।

DJB के लिए 9000 करोड़ आवंटित

सरकार ने पूर्वी दिल्ली (यमुना पार) के विकास के लिए पहले चरण में 300 करोड़ रुपये का विशेष बजट आवंटित करने का ऐलान किया है। दिल्ली ग्राम बोर्ड के लिए 787 करोड़ रुपये रखे गए हैं. वहीं, दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है और सिंचाई विभाग के लिए 610 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है।

दिल्ली लखपति बिटिया योजना लाई सरकार

लाडली योजना में कोई जवाबदेही नहीं थी। इसकी जगह सरकार पारदर्शिता के साथ दिल्ली लखपति बिटिया योजना लाई है। बच्ची के जन्म होने से ग्रेजुएशन तक उसके बैंक खाते में रुपये डाले जाएंगे। उसे 1.20 लाख रुपये अंत में मिलेंगे।

महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए 5100 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 7406 करोड़ का बजट रखा गया है। महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये देने का वादा किया था। इसमें 5100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह योजना लगातार चलने वाली है। इस लाभ की अधिकारी बहनों को पता करने के लिए जांच कमेटी बनाई है। उस पर काम हो रहा है। जल्द सरकार पोर्टल खोलेगी जिसमे बहने आवेदन कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!