35 दिन में होगा एलपीजी सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव के दावे पर मोदी सरकार बोली- फर्जी हैं सारी रिपोर्ट्स, नहीं हुआ है कोई बदलाव

LPG Gas Booking New Rules: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (US-Israel and Iran war) के कारण विश्व में तेल और गैल सिलेंडर (एलपीजी) की किल्लत झेलनी पड़ रही है। भारत में भी गैस-तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है। इसके कारण अफवाह फैल रहा है। एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर नया दावा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि LPG सिलेंडर रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। इन दावों में कहा गया कि उज्ज्वला योजना (PMUY) उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन, जबकि अन्य उपभोक्ताओं के लिए 25 और 35 दिन का नया अंतराल तय किया गया है। इस दावे पर अब मोदी सरकार (Modi government) ने बयान जारी किया है।

मोदी सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि सिलेंडर बुकिंग पर कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है। LPG बुकिंग के नए नियम की खबर गलत है।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया (PIB) ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, ‘LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है यानी जो पुराने नियम लागू थे, वही अभी भी प्रभावी हैं। सोशल मीडिया पर चल रही नई समय-सीमा की खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। सरकार के अनुसार अभी भी वही पुराने नियम लागू हैं। शहर में रहने वालों के लिए बुकिंग का दिन  25 तय है। इसके अलावा गांव में रहने वालों के लिए 45 दिन तय किए गए हैं। यह नियम सभी लोगों पर एक जैसा लागू होता है, इसमें कोई अलग कैटेगरी नहीं है।

अफवाहों से बचने की अपील

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें और न ही इन्हें आगे फैलाएं। साथ ही, अनावश्यक या घबराहट में सिलेंडर बुकिंग करने से भी बचने की सलाह दी गई है। साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई को लेकर किसी तरह की कमी नहीं है। इसलिए उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

गैस बुकिंग के नियमों को लेकर क्या है नया दावा?

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि LPG सिलेंडर रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। इन दावों में कहा गया कि उज्ज्वला योजना (PMUY) उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन, जबकि अन्य उपभोक्ताओं के लिए 25 और 35 दिन का नया अंतराल तय किया गया है। अब सरकार ने इन खबरों पर स्पष्ट बयान जारी किया है।

क्या हैं वर्तमान बुकिंग नियम

सरकार के अनुसार अभी भी वही पुराने नियम लागू हैं। शहर में रहने वालों के लिए बुकिंग का दिन  25 तय है। इसके अलावा गांव में रहने वालों के लिए 45 दिन तय किए गए हैं। यह नियम सभी लोगों पर एक जैसा लागू होता है, इसमें कोई अलग कैटेगरी नहीं है।

अगर जल्दी बुकिंग की तो?

अगर कोई तय समय से पहले गैस बुक करने की कोशिश करेगा तो सिस्टम खुद ही बुकिंग को ब्लॉक कर देगा। यह समय पिछली गैस डिलीवरी की तारीख से गिना जाएगा। यह नियम शहर, गांव और दूर-दराज सभी जगह लागू बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!