शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर तीन टुकड़े किए: सिर जलाया, एक हिस्सा बेड के नीचे, दूसरा फ्रिज में रखा

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने शव के 3 टुकड़े किए। एक हिस्सा फ्रिज में छिपा दिया, दूसरा बोरे में भरकर बेड के नीचे रख दिया और तीसरा यानी सिर को सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया। वारदात के समय पत्नी मायके गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी चिंतादा रविंद्र (35) नेवी कर्मचारी हैं। वह INS डेगा में तैनात है। रविंद्र ने रविवार दोपहर अपनी 29 साल की प्रेमिका मोनिका को घर बुलाया था। शाम के समय दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के जांच में सामने आया कि रविंद्र ने मोनिका की चाकू से हत्या की।

दोनों 5 साल से डेट कर रहे थे, पैसा बना विवाद की वजह

रविंद्र और मोनिका की मुलाकात 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। वे विशाखापट्टनम में अलग-अलग जगहों पर मिलते थे। पुलिस के मुताबिक रविंद्र का दावा है कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपए लिए थे। वह अक्सर रिश्ते का खुलासा करने की धमकी देती थी।

वारदात के वक्त रविंद्र की पत्नी कुछ दिन पहले विजयनगरम स्थित अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान उसने मोनिका को घर बुलाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

मुंह दबाकर की हत्या

घटना वाले दिन भी इसी बात पर बहस हुई थी। आरोप है कि गुस्साए रवींद्र ने पहले मुंह दबाकर महिला की हत्या कर दी। फिर वह सबूत मिटाने की जुगत में लग गया। इसके लिए रवींद्र ने ऑनलाइन चाकू ऑर्डर किया। फिर शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रीज में रख दिया और धीरे-धीरे ठिकाने लगाने लगा। रविवार को वह हाथ और सिर लेकर आदिवीवरम इलाके में सुनसान जगह पहुंचा था, जहां उसने सिर और हाथों को जला दिया. पुलिस अब उसकी निशानदेही पर शव के बाकी टुकड़े खोज रही है।

हत्या के बाद खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा

घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपराध कबूल कर लिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर और फ्रिज से शव के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!