घरेलू के बाद व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में भारी उछाल से मचा जिले में हाहाकार

घरेलू-व्यावसायिक सभी प्रकार के उपभोक्ता केंद्र से नाराज
कुल मिलाकर आम आदमी की जेब से जायेगा पैसा

राजनांदगांव। जिले में 27 रसोई गैस डीलर हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के 2.60 लाख और व्यावसायिक (कॉमर्शियल) के 3800 कनेक्शनधारी हैं। एक मार्च को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 100 बढ़े थे और अब आज 1 अपै्रल से 250 रू. की भारी उछाल के साथ केंद्र ने पहले से ज्यादा जोर का झटका दे दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी कुछ दिन पहले 50 रू. बढ़कर 1033 रू. हो गया है। इस तरह घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के कनेक्शनधारी केंद्र को जमकर कोस रहे हैं। कह रहे हैं कि डेढ-दो साल के कोरोना काल में कमाई-धमाई चौपट रही उस पर से महंगाई जान लेने पर उतारू है। वहीं केंद्र सत्ता पक्ष को कोसने के लिये विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल गया है।
इस संबंध में जिला एलपीजी संघ के सचिव रितेश यादव ने बताया कि जिले में 27 गैस एजेंसी हैं जिनके 2 लाख 60 हजार घरेलू कनेक्शनधारी हैं और सीएनजी या व्यावसायिक सिलेंडर के 3800 से कुछ अधिक कनेक्शनधारी हैं। कुछ दिन पहले 14.200 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर 50 रू. बढ़कर 983 से 1033 रू. हो गया है और अब कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम ढाई सौ रूपये बढ़कर 2209 से 2459 रू. हो गया है। व्यावसायिक गैस सिलंेडर 19.00 किलोग्राम का है। बताया गया कि कुछ वर्ष पहले घरेलू गैस सिलेंडरधारी के खाते में ढाई सौ- तीन सौ रू. तक सब्सीडी आती थी, लेकिन 8 माह से 64 रू. ही आ रही है। कूकिंग गैस के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की प्रतिक्रियाएं आने लगीं हैं। जाहिर है कि कॉमर्शियल के रेट बढ़ने से खाने-पीने सहित और भी कई चीजों के भी दाम बढ़ जाएंगे जिसका भार आम आदमी पर ही पड़ने वाला है।

error: Content is protected !!