Husband Murdered Dietician Wife: आपने मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ (Blue Drum Murder Case) की काहनी तो जरूर सुनी होगी, जिसमें पत्नी अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद उसके टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में रखकर ऊपर से सीमेंट भरकर पैक कर देती है। नीला ड्रम के बाद अब बक्सा कांड आया है। हालांकि इस कहानी के किरदार बदल गए हैं। बक्सा कांड में पति अपनी डाइटिशियन पत्नी की हत्या कर शव को संदूक (बक्सा) में रखकर सीमेंट डालकर पैक कर देता है। इसके बाद पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने जाकर दर्ज भी कराता है। ये रूह कंपा देने वाला मामला गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) के गोड़ादरा इलाके से आया है।
दरअसल 40 वर्षीय विशाल रणछोड़भाई साल्वी ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी शिल्पा साल्वी के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

एक दिन अचानक पति पुलिस थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी गायब हो गई है। हालांकि पति की हत्या के बाद भागने से पहले उसका जमीर जग गया। उसने घर में अपने घर में एक चिट्ठी छोड़ रखी थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की थी। यह चिट्ठी उसके नाबालिग बेटे को मिली, जिसने इसे पुलिस को सौंप दिया। चिट्ठी में आरोपी ने लिखा था कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है और उसकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं रही। इस खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत जांच की दिशा बदल दी और आरोपी के पुराने ठिकानों पर छानबीन शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस सलाबतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली श्रमजीवी सोसाइटी स्थित एक पुराने और बंद पड़े मकान तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मकान का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य देखर चौंकर गई। घर के एक कमरे में रखे लकड़ी के संदूक से तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद संदूक को खोला गया, तो उसमें शिल्पा साल्वी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक शव को छिपाने के लिए संदूक में सीमेंट भी भरा गया था, ताकि बदबू बाहर न आए और किसी को शक न हो।
आरोपी चिट्ठी छोड़कर फरार
सूरत पुलिस की डीसीपी डॉ. कानन देसाई ने बताया कि आरोपी ने दो दिन पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मिली चिट्ठी ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम की भी मदद ली जा रही है।


