चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान….

जगदलपुर। दंतेवाड़ा में एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना गायत्री मंदिर के सामने की बताई जा रही है, जहां देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार में आग लगते ही चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देखें वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!