Coal India Recruitment : मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, देखें अप्लाई करने के लिए जरूरी डिटेल

Coal India Recruitment 2026: कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से जल्द ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो उम्मीदवार कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 660 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानि 12 मई से शुरू हो जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून, 2026 निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरी की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 30 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

कैसे करें अप्लाई

मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर Jobs सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!