दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र में हुई है।

कब और कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान खिलेंद्र दिवाकर के रूप में हुई है, जो कि हंचलपुर गांव का रहने वाला था। आज सुबह खिलेंद्र मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में खिलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने आगे की जांच शुरु कर दी है।

CSP ने क्या कहा ?

CSP अभिषेक चतुर्वेदी का इस मामले में कहना है कि आज सुबह भखारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और खिलेंद्र दिवाकर को प्राथमिक उपचार के लिए भखारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!