तमिलनाडु में BJP की सहयोगी पार्टी AIADMK दो गुटों में बंटी, सीएम विजय को समर्थन देने का ऐलान किया

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सरकार के गठन के बाद सीएम विजय (CM Vijay) के फ्लोर टेस्ट से पहले एनडीए (NDA) में फूट पड़ गई है। BJP की सहयोगी पार्टी एआईएडीएमके दो गुटों में बंट (AIADMK split into two factions) गई है। एक गुट ने सीएम विजय को समर्थन देने का ऐलान किया है। AIADMK नेता सीवी शनमुगम (CV Shanmugam) ने 13 मई को होने वाले फ्लोर टेस्ट पहले मुख्यमंत्री विजय थलापति की पार्टी टीवीके (TVK) को समर्थन का ऐलान किया है।

मीडिया रिपो्ट के ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम यानी एआईएडीएमके के विधायक वेलुमणि और शनमुगम के नेतृत्व वाले गुट ने सीएम विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को समर्थन देने की घोषणा की है। बागी विधायक तमिलनाडु सरकार को समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात करेंगे।

शनमुगम के मुताबिक, पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी सरकार बनाने के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के साथ गठबंधन करना चाहते थे। इसी बीच अन्नाद्रमुक के विधायक वेलुमणि ने फौरन पार्टी की महापरिषद की बैठक बुलाने की मांग की है। AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने कहा कि हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं. लोगों  का जनादेश टीवीके के लिए नहीं है। यह विजय को मुख्यमंत्री बनने के लिए है। हम मुख्यमंत्री विजय को बधाई देते हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार को अपना समर्थन देते हैं।

तमिलनाडु विधानसभा में सीटों का क्या है गणित

बता दें कि पहली बार चुनाव लड़ रही विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम रह गईं। विजय ने दो विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है। उन्हें एक सीट खाली करनी होगी। इससे टीवीके की सीटों की संख्या घटकर 107 रह जाएगी। टीवीके के सहयोगी दलों में कांग्रेस के 5 विधायक, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायक शामिल हैं। इन सबको जोड़कर विधानसभा में गठबंधन की कुल संख्या 120 पहुंच गई है। वहीं अगर विपक्ष की बात करें तो DMK ने 59, AIADMK ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा बीजेपी एक सीट पर ही जीत सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!