Monsoon 2026: मॉनसून को लेकर आई बड़ी अपडेट, 5 दिन पहले केरलम में देगा दस्तक, IMD का अलर्ट

Monsoon 2026: देश के कई राज्य इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। देशभर में भीषण गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने आई है। देश में मॉनसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) के मुताबिक इस वर्ष तय समय (1 जून) से पहले मॉनसून केरलम में दस्तक (Monsoon arrives in Keralam) देगा। इस वर्ष मॉनसून 5 दिन पहले यानी 26 मई को केरलम पहुंचेगा।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मॉनसून की समय से पहले दस्तक के लिए परिस्थितियां अनुकूल साबित हो सकती हैं। हालांकि इस वर्ष देश में बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है आईएमडी ने जताया है।

IMD के मुताबिक वर्तमान परिस्थितियां दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मॉनसून की समय से पहले दस्तक के लिए बेहद अनुकूल बन रही हैं। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र यानी लो प्रेशर एरिया बन गया है, जो अगले कुछ घंटों में और अधिक मजबूत होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां सक्रिय हो गई है।

20 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंचेगा मॉनसून

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल में भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देगा। बाद में यह पश्चिम की ओर भारत में आगे बढ़ेगा, जिसके धीरे-धीरे 26 मई तक केरलम पहुंचने की संभावना है। हालांकि, इस अनुमान में चार दिन का अंतर संभव है।

केरल में बारिश का अलर्ट
IMD ने 15 मई को केरल के दो जिलों इडुक्की और मलप्पुरम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कोट्टायम, एर्नाकुलम, थ्रिस्सूर, पालक्कड़, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट है। इससे साफ है कि मॉनसून से पहले ही दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं। समय से पहले मॉनसून के केरल पहुंचने से दक्षिण भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी।

मॉनसून की भविष्यवाणी पर IMD का रिकॉर्ड

मॉनसून की भविष्यवाणी पर IMD का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले 21 साल में मौसम विभाग का पूर्वानुमान अधिकतर सटीक साबित हुआ है। हाल के छह साल के आंकड़े मॉनसून पर मौसम विभाग की विश्वसनीयता को और मजबूत करते हैं।

  • 2020: वास्तविक आगमन 1 जून (पूर्वानुमान: 5 जून)
  • 2021: वास्तविक आगमन 3 जून (पूर्वानुमान: 31 मई)
  • 2022: वास्तविक आगमन 29 मई (पूर्वानुमान: 27 मई)
  • 2023: वास्तविक आगमन 8 जून (पूर्वानुमान: 4 जून)
  • 2024: वास्तविक आगमन 30 मई (पूर्वानुमान: 31 मई)
  • 2025: वास्तविक आगमन 24 मई (पूर्वानुमान: 27 मई)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!