सुशासन तिहार: CM साय पहुंचे कोसला गांव, ग्रामीणों ने किया स्वागत….

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तहत का औचक निरीक्षण में अचानक जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जैसे ही ग्राम कोसला में उतरा वैसे ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए “सुशासन तिहार 2026” मनाया जा रहा है। यह अभियान 10 जून 2026 तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा, जिसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तहत का औचक निरीक्षण में निकले और जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!