तालाब में मिली युवक की लाश: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली। अच्छा तैराक होने के बावजूद युवक की मौत से गहरे सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान देवचंद के रूप में हुई है, जो कि सालहेघोरी गांव का रहने वाला था। घटना वाले दिन वो सालहेघोरी गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में देवचंद की लाश तालाब में तैरती हुई मिली।

जताई गई हत्या की आशंका

चौंकाने वाली बात यह है कि देवचंद को बहुत अच्छी तरह तैरना आता था। ऐसे में अच्छे तैराक होने के बावजूद तालाब में डूबने से हुई मौत पर गहरे सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने सीधे तौर पर देवचंद की हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोरमी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!