पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई; 4 मवेशियों को बुचड खाना ले जाते वाहन पिकअप जप्त,चार तस्कर गिरफ्तार

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। लालबाग पुलिस को मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए गौवंश मवेशियों को बुचड खाना ले जाते वाहन अशोक लीलैंड पिकअप एवं पायलेटिंग करते कार होंडा अमेज को पकड़ने में मिली सफलता है। आरोपियों के कब्जे से04 नग मवेशी कीमती 80,000/- रूपये, बरामद किया गया एवं परिवहन करते 01 वाहन पिकअप 9132 कीमती 10,00,000 /- रुपए व सहयोग करने वाले 01 वाहन कार कीमती 3,00,000/- रुपए एवं 05 नग मोबाइल फोन कीमती 26,500/- रुपए जुमला कीमती – 14,06,500/- रूपये को किया  जप्त गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में 17 मई को वाहन चेकिंग के दौरान सुबह छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर 04 नग भैंसों को महिंद्रा पिकअप में भरकर ले जा रहे तथा वाहन के पायलेटिंग कर रहे उनके सहयोगियों को थाना लालबाग स्टाफ के द्वारा हिक्मतअमली से ट्रांसपोर्ट नगर चौक पेंड्री के पास अन्य लोगों के सहयोग से रोककर पकड़ा गया, वाहन पिकअप को देखने पर वाहन मे 04 नग मवेशी को ठुस ठुस कर भरकर, क्रुरता पुर्वक बिना चारा पानी दिये महाराष्ट्र की ओर बुचड़ खाना ले जाते पकड़े गए आरोपी वाहन चालक एवं सहयोगियों नितेश शिवरतन भंवरिया, शाहरुख खान, मोहम्मद मुबाशिर शेख एवं मोहम्मद साजिद के खिलाफ अपराध धारा – 4,6,10 क्ष.ग.कृ. प.परि.अधि, एवं 11(1) (घ), 11(1) (ज) पशु क्रू. निवा.अधि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है । मामले में गिरफ्तार आरोपीयों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। पशु तस्करी के अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!