एसबीआई में अप्रेंटिसशिप के 7150 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

SBI Apprentice Recruitment 2026: स्नातक उत्तीर्ण युवा जो बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे होंगे उनके लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 7150 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज यानी 19 मई से स्टार्ट हो रहे हैं। पात्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्रेंटिसशिप पोर्टल या एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 जून 2026 निर्धारित है।

पात्रता एवं मापदंड

अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 300 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए फ्री में आवेदन पत्र भर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

  • एसबीआई अप्रेंटिस फॉर्म 2026 भरने लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Career लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब एक नए पेज पर आपको अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। इस टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!