महिला एवं बाल विकास विभाग में तबादला, 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षको का हुआ ट्रांसफर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में फेरबदल हुआ है. बड़ी संख्या में परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों का तबादला किया गया है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद यह तबादला आदेश जारी किया गया है.

 इनका हुआ तबादला ?

सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर, बेमेतरा समेत कई जिलों के अधिकारियों को प्रभावित किया गया है. कुछ अधिकारियों को ग्रामीण परियोजनाओं से शहरी परियोजनाओं में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को अन्य जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुल 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों को इधर से उधर किया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशाली हो गया है.

स्थानांतरण सूची में रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर और बीजापुर जिलों के अधिकारी शामिल हैं.

आदेश की कॉपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!