सीएसआईआर के इस संस्थान में 10th-ITI पास के लिए निकली सरकारी भर्ती, जल्द करें अप्लाई

CSIR CIMFR Recruitment 2026: सीएसआईआर- केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान में टेक्नीशियन ग्रेड II के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 मई से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 19 जून 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए cimfr.res.in/vacancies पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती में शामिल होने के लिए योग्यता एवं मापदंड

सीएसआईआर टेक्नीशियन ग्रेड 2 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th उत्तीर्ण होने के साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI पास होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 19 जून 2026 के अनुसार होगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। एससी, एसटी, पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से स्वयं ही फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम वेबसाइट cimfr.res.in/vacancies पर विजिट करें।

  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन में “आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्टर नाउ पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
CSIR CIMFR Recruitment

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया जायेगा। इसमें सफल होने पर उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा जिसमें तीन पेपर (पेपर 1, 2 व 3) होंगे। पेपर 2 व पेपर 3 का मूल्यांकन केवल उन उम्मीदवारों का किया जायेगा जो पेपर 1 में सफल होंगे। मेरिट लिस्ट पेपर 2 एवं पेपर 3 में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!