रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में 30 फीट ऊंची सीलिंग से गिरा मजदूर, मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट की सीलिंग पर मरम्मत कार्य कर रहा एक मजदूर अचानक नीचे गिर पड़ा। हादसा उस समय हुआ जब वेटिंग हॉल में बड़ी संख्या में यात्री विमान का इंतजार कर रहे थे। मजदूर के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि मजदूर करीब 30 फीट से अधिक ऊंचाई पर सीलिंग में काम कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर यात्रियों के बीच गिरा, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने घायल मजदूर को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने मौके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!