हाथी शावक की मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा….

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तालाब में नहाने के दौरान बड़े हाथी के नीचे दबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामला छाल रेंज का है।

जानकारी के अनुसार, छाल रेंज में पिछले कई दिनों से 70 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। बीती रात 8:00 बजे के आसपास हाथियों का एक दल पुसल्दा गांव के जंगल आमामुड़ा तालाब में नहा रहा था। इसी बीच बड़े हाथी के नीचे दबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हाथी शावक की मौत होने के बाद मादा हाथी ने ही मृत शावक के शव को बाहर निकाला निकाला और रात भर हाथियों का दल तालाब किनारे चिंघाड़ रहा था।

वहीं आज सुबह भी हाथियों का दल मृत शावक के शव के आसपास ही विचरण कर रहा है, जिसके कारण वन विभाग की टीम शावक तक नहीं पहुंच पा रही है। छाल रेंज में हाथी शावक की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग के अलावा डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, हाथियों के जंगल में जाते ही आगे की प्रक्रिया करने की बात कही जा रही है।

बता दें कि बीती रात की घटना को मिलाकर जिले में बीते 5 माह के भीतर 8 हाथी शावकों की अलग-अलग रेंज में मौत हो चुकी है, जो गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!