ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज: ईद कार्यक्रम में सनातन को गंदा धर्म कहने का आरोप

FIR registered Against Mamata Banerjee: 15 साल बाद पश्चिम बंगाल की सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। दीदी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ, जहां ममता बनर्जी की पार्टी में भगदड़ का माहौल है। 101 पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक TMC के 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार बैठे हैं। दूसरी तरफ ममता बनर्जी के खिलाफ भी एक्शन शुरू हो गया है। ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये एफआईआर सनातन धर्म (Sanatan Dharma) को गंदा धर्म कहने के आरोप में दर्ज की गई है। हालांकि, इस मामले पर ममता की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ममता पर आरोप है कि उन्होंने 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसपर बंगाल की पूर्व सीएम के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता पहले भी हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं।

यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने की है। रिंकी चटर्जी सिंह के मुताबिक 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान तत्कालिन सीएम ममता बनर्जी ने हजारों मुसलमानों के सामने सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ममता बनर्जी ने सनातन धर्म के लिए ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्द इस्तेमाल किया था। वकील रिंकी चटर्जी सिंह का कहना है कि बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रिंकी ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

रिंकी के मुताबिक उन्होंने 2025 में भी शिकायत करने की कोशिश की थी लेकिन तब उनकी नहीं सुनी गई और उन्हें प्रताड़ित भी किया गया था।

इन धाराओं में दर्ज की गई एफआईआर

ममता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के कई नियमों के तहत FIR दर्ज की है। सेक्शन 351(1) और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर बेइज्जती करने के लिए सेक्शन 352 शामिल हैं।अधिकारियों ने सेक्शन 353(2) भी लगाया, जो अलग-अलग धार्मिक ग्रुप के बीच नफरत या दुश्मनी को बढ़ावा देने के इरादे से जानकारी फैलाने पर सजा देता है।

TMC नेता ने भी ममता के बयान को गलत बताया

इधर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दार्जिलिंग यूनिट के महासचिव और वकील अत्री शर्मा ने भी ममता बनर्जी के बयान को गलत बताया है। अत्री शर्मा ने कहा कि पार्टी के अंदर भी कई लोग इस टिप्पणी से सहमत नहीं थे और किसी को भी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!