CPI(M) Workers Attack On ED Team in Kerala: केरलम में ईडी टीम पर हमला हुआ है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) के खिलाफ रेड करने पहुंची ईडी टीम के अफसरों पर CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ईंट-पत्थरों से हमला किया। पिनाराई विजयन के समर्थकों और उनकी पार्ट के कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम में ईडी अफसरों की कार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कार से सीसे टूट गए। किसी तरह ईडी के अफसर जान बचाकर भागे। इस दौरान पुलिस हमलावरों को रोकने में नाकाम साबित हुई।
दरअसल आज सुबह-सुबह ईडी ने कोच्चि मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड यानी सीएमआरएल (CMRL) जुड़े कथित अवैध भुगतानों और वित्तीय अनियमितता (मनी लॉन्ड्रिंग) से संबंधित मामले में केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन (Veena Vijayan) के घर छापा मारा। ईडी ने पूरे राज्य में पिनाराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन से संबंधित 12 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा।
ईडी की छापे की खबर सुनते ही CPI(M) कार्यकर्ता केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास पर जुटने लगे। रेड कार्रवाई खत्म करने के बाद ईडी कीा टीम जब जाने लगे तो हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईडी की टीम को गेट पर रोक लिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ईडी अधिकारियों से सवाल पूछने लगे और गेट के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया। काफी देर तक अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की जैसे हालात बने रहे। पुलिस ने हंगामा करन रहे कार्यकर्ताओं को धक्का देकर ईडी के अधिकारियों को बाहर निकालने की कोशिश की। इसके बाद CPI(M) कार्यकर्ताओं ने अफसरों पर ईंट-पत्थरों से हमला। हमले में अधिकारियों की कार के सीसें चकनाचूर हो गए। अधिकारियों पर हमले का वीडियो भी सामने आया है।
सियासी घमासान तेज
इधर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के रेजिडेंस पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मामले में CPI(M) के महासचिव एमए बेबी ने केंद्र सरकार और ईडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक मकसद से प्रेरित है और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की रणनीति का हिस्सा है।
क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला कोच्चि स्थित कोच्चि मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड यानी सीएमआरएल (CMRL) जुड़े कथित अवैध भुगतानों और वित्तीय अनियमितता (मनी लॉन्ड्रिंग) से संबंधित है। छापेमारी का मुख्य आधार अप्रैल 2025 में SFIO (Serious Fraud Investigation Office) द्वारा दायर चार्जशीट है। SFIO ने वीणा विजयन की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (ESPL) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कंपनी को कोच्चि स्थित Cochin Minerals and Rutile Limited (CMRL) से 2018-19 से तीन वर्षों तक बिना कोई सेवा दिए ‘अवैध भुगतान’ प्राप्त हुए। 2017 में एक्सालॉजिक और CMRL के बीच सॉफ्टवेयर और मार्केटिंग सेवाओं के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, लेकिन जांच में पाया गया कि निर्धारित सेवाएं प्रदान ही नहीं की गई।
पिनाराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के खिलाफ रेड क्यों?
पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन पर आरोप है कि वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक ने कोच्चि मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) के साथ सॉफ्टवेयर और मार्केटिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए एक औपचारिक अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) किया था। वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का गैर-कानूनी पेमेंट किया, जबकि IT फर्म ने कंपनी को कोई सर्विस नहीं दी थी।
कैसे हुआ खुलासा और ईडी की एंट्री कैसे हुई
इस कथित वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा सबसे पहले वर्ष 2019 में हुआ था। आयकर (IT) विभाग ने सीएमआरएल (CMRL) के परिसरों पर एक बड़ी छापेमारी की थी। जांच में पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की कंपनी को किए गए संदिग्ध भुगतानों का पहली बार आधिकारिक तौर पर उल्लेख किया गया था। विवाद के लगातार बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने जनवरी 2024 में एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस, सीएमआरएल और केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम (KSIDC) से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के इन गंभीर आरोपों की जांच के लिए एसएफआईओ (SFIO) को आदेश दिए थे। ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस भी कर रहा है।


