केरल में ED की टीम पर हमला : 8 आरोपी गिरफ्तार, CMRL घोटाले की जांच करने गई थी एजेंसी

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन के घर पर बीते बुधवार को ED रेड के दौरान हमला करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) के खिलाफ रेड करने तिरुवनंतपुरम पहुंची ईडी टीम के अफसरों पर CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ईंट-पत्थरों से हमला किया था। इस हमले में किसी तरह ईडी के अफसर जान बचाकर भागे थे। इस दौरान पुलिस हमलावरों को रोकने में नाकाम साबित हुई थी।

कई पुलिस कर्मी हुए थे घायल

बता दें, अचानक हुए इस हमले में कई पुलिस वालों को भी चोटें आईं थीं। गौरतलब है कि जिन गाड़ियों में ED के अफसर थे, उन गाड़ियों को निशाना बनाया गया था। गाड़ियों पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए थे। अफसरों को गाड़ियों से बाहर खींचने की कोशिश हुई थी। इस पूरे बवाल के काफी देर के बाद पिनाराई विजयन घर से बाहर आए थे। उन्होंने अपने सपोर्टर्स को समझाया, तब जाकर हालात काबू में आए थे।

CMRL घोटाले की जांच करते हुए पहुंची थी टीम

आपको बता दें कि ED की टीम केरल के कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड घोटाले की जांच कर रही है। इस घोटाले में केरल में पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी का नाम है। बेटी पिनाराई विजयन के घर में ही रहती है, इसलिए ED की टीम पिनाराई विजयन के घर रेड डालने पहुंची थी। जैसे ही ये खबर लेफ्ट फ्रंट के कार्यकर्ताओं को लगी तो सैकड़ों लोगों की भीड़ पिनाराई विजयन के घर के सामने जमा हो गई।

कांग्रेस पर बरसे लेफ्ट और केजरीवाल

इसको लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन ने इसे लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि शायद अब राहुल गांधी को संतुष्टि मिल गई होगी, तो आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे कांग्रेस और बीजेपी सांठ-गांठ करार दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से पहले कांग्रेस पार्टी ने शिकायत दर्ज कराई और उसके तुरंत बाद ED ने कार्रवाई की, जो दर्शाता है कांग्रेस और बीच के बीच सांठगांठ है।

एक्शन में हाथ होने से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

हालांकि, इसका जवाब केरल के गृहमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर रमेश चेन्नीथला की ओर से दिया गया। रमेश चेन्नीथला ने कहा कि ED के एक्शन से पहले राज्य सरकार को कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने ये भी बताया कि ED ने राज्य सरकार से कोई सिक्योरिटी की डिमांड नहीं की थी, बल्कि केंद्रीय सुरक्षाबलों को छापेमारी के लिए अपने साथ ले गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!