Mann Ki Baat: भीषण गर्मी-लू से बचने के लिए पीएम ने दी जरूरी सलाह, देसी पेय को बताया फायदेमंद

प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में रविवार 31 मई 2026 को देशवासियों को संबोधित किया। रविवार को अपने कहे सम्बोधन में गर्मी को लेकर बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रोग्राम के तहत देश में पड़ रही भीषण गर्मी से भी लोगों को बचे रहने की सलाह दी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के दो चर्चित एथलीट की भी बात की।

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के दौरान तमाम समसामयिक मुद्दों की तरफ  देश का ध्यान आकृष्ट किया। उनका विशेष ध्यान भीषण गर्मी से लोगों को बचे रहने की सलाह पर रहा.

मन की बात का 134वां एपिसोड के अंतर्गत पीएम मोदी बोले कि गर्मी से लड़ने का उपाय किचन में मिलता है. भीषण गर्मी के दौरान देशी पेयजल पीते रहें. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है। देशी पेय से आप भी परिचित हैं, अगर आप उत्तर भारत में जाएंगे तो काफी जगह आपको मिलेगा आम पन्ना, कच्चे आम का स्वाद, और गर्मी से राहत भी |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कार्यक्रम के दौरान कहा कि एक इवेंट जिसकी देशभर में चर्चा हो रहा है वह है 100 मीटर की रेस की जो महज दो दिनों में नेशनल रिकॉर्ड तीन बार टूटा, और ये कमाल दिखानेवाले दो एथलीट्स के नाम हैं- गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर.

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित फेडरेशन कप सीनियर नेशनल एथलेटिक्स टूर्नामेंट की पुरुषों की 100 मीटर रेस 23 मई को 10.09 सेकेंड में पूरी करके भारत के सबसे तेज धावक बने. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर को पीछे छोड़ा जिनके नाम पर पहले यह रिकॉर्ड था.

कार्यक्रम के दौरान पीएम ने आगे कहा कि बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू का शरबत, की तो बात ही क्या है, जिससे पेट भी भर जाए और ताकत भी मिल जाए. पंजाब-हरियाणा के लस्सी तो राजस्थान और गुजरात में छाछ, के तो क्या कहने है.

पीएम ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि एक और चर्चा गर्मी आते ही हर घर में शुरु हो जाती है और वो है आम. हर जगह के आम का अपना अलग ही स्वाद और खुशबू होती है. इस दौरान उन्होंने तमाम समसामयिक मुद्दों की तरफ  देश का ध्यान आकृष्ट किया. प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे यहां गर्मी से लड़ने और इस मौसम में स्वस्थ रहने का तरीका कई बार आसानी से आपकी रसोई में भी मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!