CG: जिला अस्पताल के पास शराब खपाने की तैयारी; पुलिस ने सेंट्रो कार समेत 2 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 पौवा देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त सेंट्रो कार जब्त की है। दोनों आरोपित जिला अस्पताल के पास शराब की बिक्री और सप्लाई की तैयारी में थे।

सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा बिक्री और उससे जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस टीम अवैध शराब कारोबारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सफेद रंग की सेंट्रो कार में बड़ी मात्रा में देशी शराब रखकर जिला अस्पताल के पास शौचालय (शुलभ) के सामने खड़े हैं और शराब खपाने की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें रखी 35 नग देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब और वाहन को जब्त कर इंदिरा कालोनी तारबाहर निवासी सफी कुरैशी और शेख अकबर को पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ पुलिस की टीम ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!