एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में लिखा मिला ‘बम’, यात्रियों में मचा हड़कंप….

पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुणे से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब टॉयलेट के अंदर बम लिखा नोट मिला. पैसेंजर सब में अफरा तफरी मच गया जिसके बाद तलाशी पूरे फ्लाइट की ली गयी जहां वाशरूम से बम लिखा एक नोट मिला. इस घटना के कारण फ्लाइट में विलंब हुआ. पुलिस ने विमान के टॉयलेट में नोट छोड़ने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ में केस दर्ज किया है.

गहन तलाशी के दौरान फ्लाइट में कुछ भी नहीं मिला और बाद में पता चला कि यह सूचना गलत थी. हालांकि कुछ घंटों के लिए विमान में देरी हुई.

पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह उस समय पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को हरकत में आना पड़ा जब पता चला कि पुणे-गुवाहाटी इंडिगो की उड़ान के वॉशरूम में “बम” लिखा हुआ एक नोट है. जानकारी के अनुसार जब प्लेन पैसेंजर्स को लेकर टेक ऑफ करने के लिए तैयार हो रहा था, एयर होस्टेस ने प्लेन के टॉयलेट की जांच की और उसे एक नोट मिला जिस पर मोटे अक्षरों में बम लिखा था. उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद विमान चालक दल ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सूचना दी.

इसके बाद प्लेन को तुरंत एक सुनसान जगह पर ले जाया गया और पैसेंजर्स को सुरक्षित उतार लिया गया. सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और विमान की पूरी तरह से जांच की गई, हालांकि, विमान की गहन तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इस मामले में नोट छोड़ने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उड़ान में लगभग आठ घंटे की देरी हुई।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोविंद जाधव ने टॉयलेट में नोट छोड़ने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ में केस दर्ज किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी ने शरारत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!