गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बलरामपुर और गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से सामने आया है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरु कर दी है।
पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा
पहला मामला बलरामपुर जिले का है, जहां देर रात सब्जी लोड तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप वाहन ने युवक को 10 से 15 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।
युवक को वाहन से 10-15 मीटर तक घसीटा
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान श्यामलाल के रूप में हुई है, जो कितारकेश्वरपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सब्जी लोड पिकअप वाड्रफनगर से बनारस जा रही थी। इसी दौरान उसने फूलीडूमर चौक के पास बाइक सवार श्यामलाल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप वाहन युवक को 10 से 15 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस
घटना इतना दर्दनाक था कि श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बसंतपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरु कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


