बीज की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : 666 बोरी धान बीज जब्त, तीन दुकानें सील

गरियाबंद। जिले में अवैध बीज भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। देवभोग और मैनपुर विकासखंड के 4 बीज विक्रय केन्द्रों पर छापेमारी कर 666 बोरी धान बीज जब्त किया गया। वहीं तीन दुकानों को सील किया गया।

उप संचालक कृषि चंदन रॉय ने सहायक संचालक कृषि एवं बीज निरीक्षक अनिल कुमार कौशिक एवं अपने टीम के साथ बीज विक्रेताओं के संस्थानों का औचक निरक्षण किया। जनकारी के मुताबिक सिनापाली में संचालित मेसर्स विकास ट्रेडर्स द्वारा अघोषित परिसर में बीज भंडारण, बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीज विक्रय, दस्तावेज संधारण नहीं करना और मासिक प्रतिवेदन नहीं भेजना पाया गया। इसी तरह मेसर्स शारदा बीज उत्पाद, सीनापाली मेसर्स लच्छु धान बीज एवं मक्का भंडार, ढोर्रा, मेसर्स मिश्रा ट्रेडर्स, धनौरा इन तीनों फर्मों पर मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करना, बिना लाइसेंस बीज विक्रय और बीज अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।

अनियमितताओं को देखते हुए डीडीए ने मौके पर ही कार्रवाई की। इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों में उपलब्ध धान बीज जब्त कर दुकानों को सील कर दिया गया। साथ ही 666 बैग धान बीज के विक्रय पर 10 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया।

अधिक दाम पर खाद-बीज बेचने पर इन नंबरों पर करें शिकायत

उप संचालक कृषि ने जिले के किसानों से अपील की है कि संतुलित उर्वरक एवं बीज निर्धारित दर पर केवल अधिकृत विक्रेता से ही खरीदें और पक्का बिल अवश्य लें। अनाधिकृत व्यवसाय या अधिक कीमत पर बिक्री की सूचना ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 9977106777, 7987538588, 9131198044 पर दें। विभाग ने कहा है कि खाद-बीज वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। किसानों को समय पर उच्च गुणवत्ता का उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!