नई दिल्ली: आज (मंगलवार को) दिल्ली (Delhi) स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में बीजेपी संसदीय दल की बैठक (BJP Parliamentary Party Meeting) हुई, जिसमें बीजेपी के कई सांसद केसरिया रंग की टोपी (Cap) पहने हुए नजर आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ये टोपी गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो के दौरान पहनी थी.
डिजाइन की गई केसरिया रंग की नई टोपी
बताया जा रहा है कि बीजेपी ने अपने सांसदों और कार्यकर्ताओं के लिए केसरिया रंग की नई टोपी डिजाइन की है. बीजेपी सांसदों को ये टोपी और साथ में एक किट पहुंचाई जा रही है. बीजेपी सांसदों को चॉकलेट भी दी गई है.

यहां तैयार की गई है खास ‘टोपी’
जानकारी के मुताबिक, केसरिया रंग की ये टोपी गुजरात में तैयार की गई है. ये टोपी बीजेपी नेताओं को काफी पसंद आई है. बताया जा रहा है कि बीजेपी के सभी सांसदों को ये टोपी दी गई है.
बीजेपी सांसदों से पीएम मोदी ने क्या कहा?
बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें और जनता के बीच जाकर काम करें. स्कीमों का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े शख्स तक पहुंचना चाहिए. अपने क्षेत्र में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करें.












