3 अशुभ योगों से रहें बचकर; इन 4 राशियों को हो सकती है धन हानि, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष

करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में कुछ चुनौतियां आएंगी।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने की संभावना भी बन रही है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

वृषभ

आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बैंक या पैसों से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है। प्रेम जीवन पहले से अधिक मजबूत रहेगा। महिलाओं को गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बिना मांगी सलाह न दें। अधूरे कामों को लेकर अधिक तनाव न लें।

मिथुन

आज नई नौकरी मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क

आज जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर का माहौल किसी बात को लेकर तनावपूर्ण रह सकता है, हालांकि पिता का सहयोग मिलेगा। खान-पान में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

सिंह

जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। व्यापार में बदलाव की योजना सफल हो सकती है। मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।

कन्या

ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर लेंगे। आपके सुझावों की सराहना होगी। विरोधियों की चाल का पता चल सकता है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं और लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है।

तुला

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पुराने अनुभव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन बच्चों को लेकर चिंता रह सकती है। दूसरों के विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

ऑफिस में काम का संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दिल के मरीज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आज किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं।

धनु

कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा और अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए कार्यशैली में बदलाव लाभदायक रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी करीबी की बात मन को आहत कर सकती है। सोशल मीडिया पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा।

मकर

अविवाहित लोग विवाह को लेकर गंभीर निर्णय ले सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद आप अपने जरूरी काम समय पर पूरे करेंगे। किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा धन फंस सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। सोचे हुए काम पूरे न होने से तनाव बढ़ेगा।

कुंभ

आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान से जुड़ी कोई सुखद सूचना मिल सकती है। व्यापार और नौकरी दोनों में सकारात्मक माहौल रहेगा।

मीन

आज ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा और पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!