APK फाइल का खौफ: पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से उड़ाए 29 हजार

बिलासपुर। साइबर ठगों ने इस बार एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाते हुए उसके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 29 हजार रुपये की आनलाइन ठगी कर ली। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस लाइन के ब्लाक डी में रहने वाले प्रेम उपाध्याय (43) ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उन्होंने दोपहर करीब 11 बजे पुलिस पेट्रोल पंप पर यूपीआइ के माध्यम से पेट्रोल का भुगतान किया था। भुगतान के दौरान उनके मोबाइल पर किसी प्रकार की सूचना या ओटीपी नहीं आया। इसके बाद दोपहर करीब 12:23 बजे वे कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंचे, जहां उन्हें बैंक खाते से लगातार चार ट्रांजेक्शन में 29 हजार रुपये निकलने की जानकारी मिली।

शिकायत में बताया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एपीके फाइल के माध्यम से उनके मोबाइल को हैक कर एसबीआइ बैंक खाते से रकम निकाल ली। बैंक रिकार्ड में राशि मुसाफिर नाम से ट्रांसफर होना सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रेम उपाध्याय ने तत्काल एसबीआइ की कलेक्टोरेट शाखा और साइबर पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • बिना ओटीपी के उड़ाए पैसे: इस ठगी की सबसे खतरनाक बात यह रही कि पीड़ित के पास कोई ओटीपी नहीं आया, ठगों ने मैसेजेस को फोन के भीतर ही ब्लॉक कर दिया था।
  • साइबर सेल अलर्ट: बिलासपुर साइबर सेल ने इस घटना के बाद एडवाइजरी जारी कर अज्ञात स्रोतों से आने वाले ऐप्स को डाउनलोड न करने की अपील की है।
  • अज्ञात आरोपी पर केस: सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी ($IT$) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!