एसबीआई बैंक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड,इस डेट तक करें अप्लाई

SBI SCO BMO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर बैंक ऑफ मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश इन पदों पर आवेदन नहीं कर सके थे। उन्हें आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है। एसबीआई की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार SBI SCO BMO के पदों पर 21 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं आवेदन

  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 मई, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी और पेशेवर ज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैसे करें घर बैठे खुद अप्लाई

आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!