
मेष
आज आपका फोकस काम पर बना रहेगा और बिजनेस में चल रही कोई पुरानी तकनीकी समस्या खत्म हो सकती है। दोस्तों के साथ मुलाकात से मूड अच्छा रहेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने के संकेत हैं। सेहत भी पहले से बेहतर महसूस होगी।
वृषभ
आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। पैसों के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए किसी को उधार देने से बचें। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपका सहयोग माहौल को बेहतर बनाएगा। बेवजह की बहस से दूर रहें।
मिथुन
आज आपके कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं, जिससे मन हल्का रहेगा। नौकरी या बिजनेस में बदलाव का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य में काम आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और पूरे दिन पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
कर्क
ऑफिस में अपनी बात सोच-समझकर रखें, वरना किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन जल्द स्थिति सुधर सकती है।
सिंह
आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। कई जरूरी काम बिना ज्यादा मेहनत के पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन की खबर मिल सकती है। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज मिलने के योग हैं। परिवार के लोग भी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे।
कन्या
आज छोटी-सी गलती भी बड़ा असर डाल सकती है, इसलिए काम में पूरी सावधानी रखें। गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज करना रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है। यात्रा में सामान का ध्यान रखें। धैर्य से काम लेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा।
तुला
आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देगी और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। लव लाइफ में रिश्ते मजबूत होंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। ।
वृश्चिक
आज आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी और तारीफ भी मिलेगी। किसी नए निवेश की योजना बन सकती है, लेकिन जल्दबाजी न करें। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीद सकते हैं। अधूरा काम पूरा हो सकता है।
धनु
परिवार के साथ बैठकर बड़े फैसले पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को नई डील या बड़ा ऑर्डर मिलने के संकेत हैं। विदेश से जुड़े कामों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी।
मकर
आज किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। बिजनेस में किसी की बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। अपने प्लान फिलहाल किसी से शेयर करना ठीक नहीं रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका मूड बेहतर कर सकती है।
कुंभ
नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। अगर प्रेम विवाह की बात चल रही है तो परिवार से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान की सफलता से गर्व महसूस होगा।
मीन
आज जहां जरूरत हो, वहीं अपनी राय दें। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्या में राहत मिलेगी। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला संभल जाएगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
