बसंतपुर पुलिस ने 25 गुम मोबाईल ढूंढकर लौटाई लोगों के चेहरे की मुस्कान…

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। बसंतपुर पुलिस ने मोबाइल गुमशुदगी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस 25 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में गुम मोबाइलों की तलाश अभियान के तहत  किया गया। इस अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 25 गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग 3,75,000 रूपये है, सफलतापूर्वक बरामद किया गया । आज यानि शुक्रवार को  थाना बसंतपुर परिसर में सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्दनामा के माध्यम से लौटाए गए। अपने गुम मोबाइल वापस मिलने पर सभी आवेदकों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति को कोई गुम मोबाइल प्राप्त होता है तो उसका स्वयं उपयोग न करें तथा उसे तत्काल निकटतम पुलिस थाना में जमा करें, जिससे वह उसके वास्तविक स्वामी तक सुरक्षित पहुँचाया जा सके। जिला पुलिस द्वारा गुम मोबाइलों की पतासाजी एवं बरामदगी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!