वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की दबिश, बाघ की खाल के साथ पकड़ाए 3 संदिग्ध…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर से पहुंची वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की टीम ने देर रात वन्यजीव तस्करी से जुड़े मामले में सूरजपुर के धारसेड़ी गांव में छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने बाघ की खाल को जब्त कर संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर वनमंडल के धारसेड़ी गांव में WCCB की टीम ने कार्रवाई के दौरान टीम ने बाघ की खाल के साथ तीन संदिग्धों को पकड़ा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं टीम वन्यजीव तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है।

बता दें कि सूरजपुर और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी वन्यजीवों की खाल की तस्करी से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!