होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर UN में दिखा भारत का गुस्सा, कहा- भारतीयों पर हमले बर्दाश्त नहीं

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और भारतीय नाविकों को निशाना बनाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई. भारत ने खाड़ी को उसके लिए बेहद अहम बताया और कहा कि क्षेत्र में 1 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है. भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने तनाव कम करने और समुद्री आवाजाही बहाल करने की अपील की है.

भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ती हिंसा और तनाव को ‘‘गंभीर रूप से चिंताजनक’’ करार दिया तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में कई समुद्री जहाजों पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की है.

UNSC में खुली बहस के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को बेहद चिंताजनक बताया है. राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि भारत के लिए पश्चिम एशिया बहुत ही अहम क्षेत्र है.

होर्मुज जलडमरूमध्य में हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में निर्बाध नौवहन और व्यापार जल्द बहाल करने की मांग की. हरीश ने आगे कहा कि संघर्ष में कुछ  समय के लिए ठहराव हुआ उसके बाद फिर हमलों में तब्दील हो गया.

भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने GFS गैलेक्सी, MT अल बाहिया और MT मोम्बासा जैसे जहाजों पर हुए हमलों की खासकर कड़ी निंदा की. पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि इन हमलों में कई भारतीय नागरिक घायल हुए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं. एक भारतीय की मौत भी हो गई और एक लापता हैं.

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो द्वारा बुलाई गई बैठक में बोलते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि हम इस महीने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कई जहाजों पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!