WhatsApp ने पेश किए नए कॉलिंग फीचर्स: अब WhatsApp Web से सीधे करें कॉल्स; मिलेगा कॉल ट्रांसफर का ऑप्शन भी

टेक डेस्क। WhatsApp ने मंगलवार को कई नए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर्स की अनाउंसमेंट की है। मेटा-ओन्ड इंस्टेंट मैसेजिंग एप का कहना है कि यूजर्स अब डेस्कटॉप एप डाउनलोड किए बिना सीधे WhatsApp Web के जरिए वन-ऑन-वन और ग्रुप कॉल्स में शामिल हो सकते हैं। वे अब डिवाइसेज के बीच एक ऑनगोइंग ग्रुप कॉल को भी ट्रांसफर कर सकते हैं, साथ ही कॉल लिंक्स के जरिए कौन शामिल हो सकता है, इसे कंट्रोल करने के लिए एक नया ‘वेटिंग रूम’ फीचर भी दिया गया है। वहीं, QuickHD को लेकर दावा किया गया है कि ये कॉल के शुरुआती सेकंड्स के दौरान वीडियो क्वालिटी में सुधार करता है।

WhatsApp के नए फीचर्स

एक ब्लॉग पोस्ट में, WhatsApp ने कहा कि उसका वेब वर्जन अब ऑडियो और वीडियो कॉलिंग को सपोर्ट करता है। इसमें वन-ऑन-वन और ग्रुप कन्वर्सेशन्स शामिल हैं। WhatsApp Web के जरिए की जाने वाली कॉल्स के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहने, कोई टाइम लिमिट न होने और बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के उपलब्ध होने का दावा किया गया है।

वेब यूजर्स को वॉट्सएप के दूसरे वर्जन्स पर पहले से ऑफर किए जाने वाले कई फीचर्स तक भी एक्सेस मिलता है, जैसे कि कॉल्स के दौरान स्क्रीन शेयरिंग और रिएक्शन्स। WhatsApp Web पर एक डेडिकेटेड ‘कॉल्स टैब’ भी है, जो यूजर की कॉल हिस्ट्री और फेवरेट्स तक एक्सेस प्रोवाइड करता है।

WhatsApp के मुताबिक, एक खास नया फीचर ‘कॉल ट्रांसफ़र’ है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, ये फीचर यूजर्स को ऑनगोइंग ग्रुप कॉल को बिना काटे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ले जाने की सुविधा देता है। उदाहरण के तौर पर, कंपनी ने बताया कि सफर के दौरान स्मार्टफोन या टैबलेट पर शुरू की गई कॉल को घर पहुंचने के बाद WhatsApp Web या डेस्कटॉप ऐप पर ट्रांसफर किया जा सकता है। इसी तरह, जब यूजर्स को कंप्यूटर से दूर जाना हो, तो वे उसी बातचीत को वापस अपने मोबाइल डिवाइस पर ले जा सकते हैं।

वॉट्सएप ग्रुप कॉल्स के लिए ‘वेटिंग रूम’ फीचर भी इंट्रोड्यूस कर रहा है। वॉट्सएप कॉल लिंक बनाते समय, यूजर्स ‘Require approval to join’ ऑप्शन को इनेबल कर सकते हैं। फिर लिंक ओपन करने वाले पार्टिसिपेंट्स को एक वर्चुअल वेटिंग रूम में रखा जाएगा, जब तक कि कॉल मैनेज करने वाला पर्सन उन्हें एंटर करने की परमिशन नहीं दे देता।

वहीं, QuickHD का मकसद वीडियो कॉल की शुरुआत से ही वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाना है। ये कनेक्शन बनने के बाद धीरे-धीरे क्वालिटी बढ़ाने के बजाय, शुरुआती कुछ सेकंड में ही HD वीडियो की सुविधा देता है। इसमें ‘नॉइज सप्रेशन’ फ़ीचर भी है, जो बैकग्राउंड की आवाजों को फिल्टर कर सकता है और शोर-शराबे वाली जगहों पर भी यूजर की आवाज को साफ सुना सकता है।

वॉट्सएप का कहना है कि नए कॉलिंग फीचर्स धीरे-धीरे रोलआउट किए जा रहे हैं और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!