एनसीएल इंडिया में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता और स्टाइपेंड सहित अन्य डिटेल

NLC Apprentice 2026: एनसीएल इंडिया में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एनसीएल इंडिया से अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं। वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 अगस्त, 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

  • ट्रेड आईटीआई अप्रेंटिसशिप: इस अप्रेंटिसशिप के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पूरा किया हो।
  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
  • टेक्निकल डिप्लोमा अप्रेंटिस: इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

अप्रेंटिस के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। जॉब कैटेगरी के आधार पर उम्मीदवारों को अलग-अलग स्टाइपेंड की सुविधा दी जाएगी।

  1. ट्रेड आईटीआई अप्रेंटिसशिप: 12,000 रुपये प्रतिमाह
  2. इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 15028 रुपये प्रतिमाह
  3. नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 12524 रुपये प्रतिमाह
  4. टेक्निकल डिप्लोमा अप्रेंटिस: 12,524 रुपये प्रतिमाह

कैसे करें घर बैठे खुद अप्लाई

एनसीएल इंडिया में अप्रेंटिस के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके घर बैठे खुद आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nlcindia.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद (Trade/Graduate /Technician Apprentice) में से किसी एक का चयन करके मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. अब दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

error: Content is protected !!