इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस पदों पर आवेदन स्टार्ट, बिना फीस के भरा जा सकता है फॉर्म

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से नॉर्दर्न रीजन के मार्केटिंग डिवीजन में अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। जो भी युवा 10वीं/ITI, 12वीं, डिग्री या डिप्लोमा होल्डर हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए लास्ट डेट 6 सितंबर 2026 निर्धारित है।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने पदानुसार 10th के साथ ITI/ 12वीं/ B.A./B.Sc./B.Com/BBA/ संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 31 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को पहले नीचे दिए पोर्टल पर पोस्ट के अनुसार आवेदन करना होगा।

  • ट्रेड अप्रेंटिस – ITI at NAPS portal: apprenticeshipindia.gov.in/
  • ट्रेड अप्रेंटिस – Data Entry Operator at NAPS portal: apprenticeshipindia.gov.in/
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस – Diploma at NATS portal: nats.education.gov.in/student_register.php)
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस at NATS portal: nats.education.gov.in/student_register.php)

इन पोर्टल पर आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को स्टेट एवं 3 नियुक्तियों की जगह को सेलेक्ट करते हुए फॉर्म को https://forms.cloud.microsoft/r/pw7D2cUK7c पर सबमिट करना है। ध्यान रखें कि 6 सितंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

फ्री में भरा जा सकता है फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क रूप से आवेदन किया जा सकता है अर्थात किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क नहीं जमा करना होगा।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन आवेदन के आधार शैक्षिक योग्यता को ध्यान में रखकर किया जायेगा। योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को निर्धारित पते पर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। डीवी के लिए जानकारी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!