मैट्रिमोनियल साइट पर सपना दिखाकर13 लाख की ठगी : हरियाणा से ‘बंटी-बबली’ दंपती गिरफ्तार

बिलासपुर। रिश्तों का झांसा देकर महिला की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले शातिर दंपती पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। तोरवा पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को अविवाहित बताकर दैहिक शोषण करने और नौकरी के नाम पर 13 लाख रुपये के जेवर व नकदी ऐंठने के मामले में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपित को उसकी पत्नी के साथ दिल्ली-हरियाणा बार्डर (बल्लभगढ़) से गिरफ्तार किया है।

कोरबा निवासी पीड़िता ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान पामगढ़ निवासी पवन कुमार यादव (34) से मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। आरोपित ने खुद को कुंवारा बताकर महिला को विश्वास में लिया, शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया और नौकरी लगाने के नाम पर करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नकदी ठग ली।

घटना के बाद आरोपित अपनी पत्नी नवीता यादव (30) के साथ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। साइबर जांच में पत्नी के बैंक खाते के जरिए बल्लभगढ़ (हरियाणा) से पैसे निकालने का सुराग मिलते ही तोरवा पुलिस टीम ने दबिश देकर बंटी-बबली को दबोच लिया।

पत्नी के बैंक खाते के सुराग से पकड़े गए पति-पत्नी

तोरवा क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर दंपती लगातार ठिकाने बदल रहे थे। मुख्य आरोपित पवन यादव के सारे बैंक खाते बंद थे, लेकिन उसकी पत्नी नवीता यादव के खाते से बल्लभगढ़ स्थित च्वाइस सेंटर से लगातार पैसे निकाले जा रहे थे। तोरवा पुलिस ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को ट्रेस कर हरियाणा से दोनों को धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!