रैगिंग के नाम पर 2 छात्रों का फोड़ा सिर, प्रबंधन पर गंभीर आरोप….

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में 11वीं कक्षा के दो छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि 12वीं कक्षा के छात्रों ने लोहे के कड़े से दोनों छात्रों के सिर पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए. घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई, जब मामला पुलिस थाने पहुंचा. परिजनों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

रैगिंग के नाम पर फोड़ा सिर

दरअसल, घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के प्रयास आवासीय विद्यालय का हैं. जहां 3 सितंबर की रात 11:30 से 12 बजे के बीच स्कूल हॉस्टल में 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने रैगिंग के दौरान 11वीं कक्षा के दो छात्रों के सिर फोड़ दिए. मौके पर दोनों छात्र बेहोश हो गए. आरोप है कि लहूलुहान हालत के बावजूद प्रबंधन ने घायल छात्रों के परिजनों को सूचना नहीं दी.

School Ragging Case

4 नाबालिग पर मामला दर्ज

मामले में पुलिस से शिकायत के बाद परिजनों को सूचना मिली. 4 नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है. स्कूल में पढ़ने वाले अन्य छात्रों में डर का माहौल है, जबकि परिजनों ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

School Ragging Case

घायल छात्र प्रशांत के पिता अजय कुमार मार्को ने बताया कि उनके बेटे द्वारा कॉल पर घटना की जानकारी दी गई. स्कूल हॉस्टल में सिनियर छात्रों ने रैंगिग के दौरान मारपीट की बात बताई गई है. उन्होंने हॉस्टल अधीक्षक और प्राचार्य पर घटना की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया. वहीं मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!