
जॉब डेस्क। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा में वेल्थ एग्जीक्यूटिव एवं क्रेडिट एनालिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे। आवेदन के बाद फॉर्म प्रिंट करने की लास्ट डेट 9 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फॉर्म भरने से पहले चेक करें योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। स्नातक के साथ CA करने वाले उम्मीदवार क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव हो।
वेल्थ एग्जीक्युटिव पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 22 से 32 साल और क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 को ध्यान में रखकर होगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 8500 रुपये के साथ अन्य चार्ज का भुगतान करना होगा वहीं एससी/ एसटी पीडब्ल्यूडी एवं महिला उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 175 रुपये (+अन्य चार्ज) जमा करना होगा। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
कैसे करें अप्लाई
- इस भर्ती में आवेदन के लिए पोर्टल ibpsreg.ibps.in/bonwejul26/ पर विजिट करें।
- होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन स्क्रूटिनी, ऑनलाइन टेस्ट साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कसन/ इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती के जरिये कुल 1100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए 1000 पद और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए 100 पद आरक्षित हैं। अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
