बच्चे को मोबाइल देना पड़ा महंगा, लिंक पर क्लिक करते ही 50 हजार रुपए की ठगी

एमपी/ डिंडौरी। जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे है। विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाने के बाद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे है। इसी क्रम में कोतवाली अंतर्गत ग्राम सक्का में बच्चे को मोबाइल देना एक महिला को महंगा पड़ गया।

मोबाइल पर आई लिंक को क्लिक करते ही महिला के बैंक खाते से 49 हजार 999 रूपए पार हो गए। पीड़ित महिला द्वारा इसकी शिकायत 1930 हेल्पलाइन सहित कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

बच्चे ने लिंक पर किया क्लिक
पुलिस ने बताया कि, अंजली वनवासी 25 वर्ष निवासी ग्राम आवास टोला ग्राम मोहदा कुछ दिन पहले ही अपने मायके ग्राम सक्का आई है। महिला का यूनियन बैंक शाखा सक्का में खाता है। खाते में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर में वह फोन पे चलाती है।
10 सितंबर को दोपहर 12.55 बजे महिला का मोबाईल बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान मोबाइल में एक लिंक आयी जिस पर बच्चे क्लिक कर दिये थे। लिंक पर क्लिक करते ही महिला के बैंक खाते से 49,999 रुपए कट गये थे।
बची रकम दूसरे खाते में महिला ने की ट्रांसफर
महिला ने जैसे ही यह देखा कि उसके खाते से रुपए कट गये है तो उसने खाते में बचे पैसे तत्काल दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिये। महिला ने बैंक जाकर पता किया तो बैंक कर्मियों ने 1930 पोर्टल में फोन कर शिकायत करने की सलाह दी। महिला ने 1930 पोर्टल में फोन कर अपने साथ हुयी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
अज्ञात पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
महिला के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से 49,999 रुपये पार दिए गये है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!