नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म; परिचित युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर घटना काे दिया अंजाम, चार आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग अपने एक परिचित युवक के साथ घूमने निकली थी। इसी दौरान परिचित युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नाबालिग के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान नाबालिग को कोरर इलाके में लावारिस हालत में बरामद किया गया।

पुलिस की पूछताछ और जांच में सामने आया कि नाबालिग परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!