हैरान करने वाला मामला: नाबालिग ने भाई को बनाया बंधक, छोड़ने के बदले बॉयफ्रेंड के खाते में मांगे पैसे

बिलासपुर। एक नाबालिग बच्ची ने अपने ही भाई को घर के अंदर बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी, लेकिन परिवार वाले उसे रोक रहे थे। इससे नाराज होकर उसने भाई को बंधक बनाया और उसे छोड़ने के बदले बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की मांग की।

बच्ची की कराई जा रही काउंसलिंग

इस मामले में पुलिस ने नाबालिग की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार की है। बच्ची को काउंसलिंग और देखरेख के लिए संबंधित बाल संरक्षण प्राधिकरण के समक्ष पेश किया गया। फिलहाल बच्ची को शेल्टर सेंटर में रखा गया है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!