पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआपारा का है. यहां निर्माणधीन मकान के कमरे में खाट पर लाश मिली. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. जमीन पर काफी खून बह गया है. अज्ञात आरोपी ने देर रात वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया.
जानकारी मिलती ही आज सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया. जांच के दौरान शव पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. शुरुआती जांच में धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, हत्या की वजह और वारदात में इस्तेमाल हथियार के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
पुलिस आसपास के लोगों और निर्माणाधीन मकान के मालिक से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक कौन था और वह निर्माणाधीन मकान तक कैसे पहुंचा.
पुलिस जांच में मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट में घटना को लेकर विस्तृत खुलासा होने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस टीम मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है. क्या उसकी किसी से विवाद था या निर्माणधीन मकान में काम करने वालों से बहस हुई थी. मामले में पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.

